बरेली: गौकशी कांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी घायल; तमंचे कारतूस व गौकशी के उपकरण बरामद
उप्र के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए गौकशी कांड में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए गौकशी कांड में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए।
जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित ग्राउंड के पास गो तस्करो से पुलिस की मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिससे एक सिपाही घायल हो गया।
जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। मौके से अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें दो दिन पहले नाले में गौवंश के अवशेष मिले थे।
इसको लेकर हिंदू संगठन ने हंगामा किया था. साथ ही इज्जतनगर थाने में केस दर्ज हुआ था। मुख्य आरोपी असलम पर पहले से 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


