फतेहपुर: बीएलओ के खुदकुशी मामले पर सियासत तेज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
फतेहपुर जनपद में बेटी की शादी के लिए छुट्टी ना देने पर बीएलओ के खुदकुशी करने के मामले में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बेटी की शादी के लिए छुट्टी ना देने पर बीएलओ के खुदकुशी करने के मामले में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
इससे पूर्व कांग्रेस ने पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात कर 21 हजार की आर्थिक मदद सौंपी। कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी ने यह आर्थिक मदद की। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद देने की मांग की है।
गौरतलब है कि एसआईआर के सर्वे में ड्यूटी कर रहा था शिक्षामित्र बीएलओ अखिलेश कुमार ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
अखिलेश कुमार ने सुसाइड नोट में मौत के लिए बिंदकी एसडीएम और ईओ को जिम्मेदार ठहराया था। आठ मार्च को अखिलेश कुमार की बेटी की होनी शादी थी। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव का है।


