कौशाम्बी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल, छिनैती की कई वारदातों में था शामिल
उप्र के कौशाम्बी जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर है पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर है पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सराय अकिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के बीच बदमाश से मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ के बाद छिनैती का वांछित अभियुक्त अमित पासी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश अमित पासी लंबे समय से फरार चल रहा था। अमित पासी ने सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्र में छिनौती किया था।
घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से पुलिस टीम ने अवैध तमंचा, कारतूस व एक बाईक भी बरामद की है। बदमाश अमित पासी छिनैती की कई वारदातों में शामिल था, पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी।


