सकलडीहा बाजार में अतिक्रमण की पैमाइश पर हंगामा, व्यापारियों को SDM की सख्त चेतावनी
अतिक्रमण की पैमाइश शुरू होते ही व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। जानकारी मिलते ही SDM सकलडीहा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
चंदौली/जनमत न्यूज। सकलडीहा कस्बा बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण की पैमाइश शुरू होते ही व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। जानकारी मिलते ही SDM सकलडीहा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन भारी जाम लगता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने साफ किया है कि जल्द ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा और बाजार की सड़कों को सुगम बनाया जाएगा।
यह पूरा मामला सकलडीहा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। प्रशासन की सख्ती से अब बाजार के लोगों में हलचल तेज हो गई है।

Janmat News 
