रिटायर्ड दारोगा के ढाबे पर सेक्स रैकेट
Retired police officer turns out to be the mastermind of the sex racket
बरेली (जनमत) :- यूपी के बरेली जिले में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ा किया है। पकड़ा गया सेक्स रैकेट भोजीपुरा में बड़ा बाईपास स्थित ढाबे पर चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला। सूचना पर एएसपी शिवम आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल और ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, 2200 रुपये, दो वाहन और सात मोबाइल बरामद किए हैं।एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस को बड़ा बाईपास स्थित अपना ढाबा में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी।
इस पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह और महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ घेराबंदी कर ढाबा पर छापा मारा गया। ढाबा पर बने कमरों की तलाशी लेने पर उनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिलने पर गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से एक स्कूटी, एक बाइक, सात मोबाइल, 2200 रुपये, कॉस्मेटिक्स का सामान और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों महिलाएं, बहेड़ी, इज्जतनगर और उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। गिरफ्तार आरोपियों में इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम, मोहल्ला इस्लामुद्दीन निवासी परवेज और दिव्यांग ढाबा संचालक रामपुर में थाना शहजादपुर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह ढाबा बिथरी चैनपुर में रामगंगानगर निवासी रिटायर्ड दरोगा का है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Janmat News 
