बहराइच में फरार अभियुक्तों के घर पहुंची पुलिस, दरवाजों पर चस्पा की गई कुर्की की नोटिस
उप्र के बहराइच जनपद में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस के पहुँचने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान फरार अभियुक्तों के घर के दरवाजों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस के पहुँचने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान फरार अभियुक्तों के घर के दरवाजों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज इलाके के भटपुरवा में पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने अभियुक्त इरशाद और दिनेश को समन भेजा गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों संग घर के दरवाजे पर दस्तक दी गई। पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने अभियुक्त इरशाद और दिनेश के घर के दरवाजों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।


