29 मई 2025 राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, राशि अनुसार भविष्यफल

सूर्य और बुध वृषभ में, गुरु और चंद्रमा मिथुन में, मंगल कर्क में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शुक्र-संयुक्त शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज के दिन 12 राशियों का राशिफल

29 मई 2025 राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, राशि अनुसार भविष्यफल
Published By - Ambuj Mishra

29 मई 2025 राशिफल: ग्रहों की स्थिति आज विशेष रूप से प्रभावशाली है। सूर्य और बुध वृषभ में, गुरु और चंद्रमा मिथुन में, मंगल कर्क में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शुक्र-संयुक्त शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज के दिन 12 राशियों का राशिफल

मेष

आज का दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपके प्रयास रंग लाएंगे और सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे।

वृषभ

आपकी संवाद शैली आकर्षक और प्रभावशाली होगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और कारोबार तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी।

मिथुन

आपका सौम्य व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता और व्यापार में सफलता मिलेगी।

कर्क

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि ये अधिकांशतः शुभ कार्यों से जुड़ी होंगी। कर्ज की स्थिति बन सकती है, संभलकर चलें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं और पुराने स्त्रोतों से भी लाभ की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। अत्यंत सकारात्मक दिन है।

कन्या

कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में भी जीत की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल

तुला

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भागीदारी हो सकती है। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक

सावधानी की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी में फंस सकते हैं। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेगा।

धनु

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुखद क्षण आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय है। प्रेमी से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में अत्यंत शुभ दिन।

मकर

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ

लेखन, अध्ययन और शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और व्यापार में उन्नति होगी।

मीन

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घरेलू वातावरण में शांति बनी रहेगी।