उरई मेडिकल कॉलेज विवाद ने पकड़ा तूल, बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; प्राथमिकी के आदेश

उप्र के उरई जिले के मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता के पुत्र और जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार रात हुए विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है।

उरई मेडिकल कॉलेज विवाद ने पकड़ा तूल, बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; प्राथमिकी के आदेश
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिले के मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता के पुत्र और जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार रात हुए विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है।

इलाज के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आने पर शहर का माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। घटना को लेकर विभिन्न संगठनों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बुधवार को व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद का आह्वान किया। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों और समर्थकों ने शहर में जुलूस निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

घंटाघर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा वीडियो फुटेज की निगरानी के बाद प्राथमिकी दर्ज भी की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

इधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि एहतियात के तौर पर छात्रों के बिना अनुमति कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता और सोशल मीडिया पर लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं से मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए