बिहार चुनाव परिणाम पर अयोध्या में जश्न, भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
सर्किट हाउस में पूर्व सांसद लल्लू सिंह और जिला अध्यक्ष ने पार्टी की जीत पर जश्न मनाया। वहीं गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया और परिणाम को जनता के विश्वास की विजय बताया।
अयोध्या/जनमत न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत ने रामनगरी अयोध्या में जश्न का माहौल बना दिया है। शहर में पार्टी कार्यालयों से लेकर कार्यकर्ताओं के निजी दफ़्तरों तक खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह जीत का जश्न मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साह साझा किया।
शहर के सर्किट हाउस में पूर्व सांसद लल्लू सिंह और जिला अध्यक्ष ने पार्टी की जीत पर जश्न मनाया। वहीं गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया और परिणाम को जनता के विश्वास की विजय बताया।
नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन और विकास पर भरोसा जताया है। विपक्ष को करारी हार मिली है और यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीति की जीत है।

Janmat News 
