मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा विसर्जन के लिए निकली।

अयोध्या में दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। शहर के जीआईसी ग्राउंड से शोभा यात्रा निकली। जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा विसर्जन के लिए निकली।
REPORTED BY-AZAM KHANPUBLISHED BY- JYOTI KANOJIYA

अयोध्या से जनमत न्यूज़ :- अयोध्या में दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। शहर के जीआईसी ग्राउंड से शोभा यात्रा निकली। जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.. ये शोभा यात्रा फतेहगंज और सुभाषनगर चौक होते हुए निर्मली कुंड पहुंचेगी, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

 इस दौरान चौक में पुष्प वर्षा भी की जा रही।बता दे कि अयोध्या में 2154 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं हैं, जिनमें से 200 से अधिक शहर में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न जगहों पर प्रतिमा विसर्जन होगा।शाम को कई जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जनपद में विजयदशमी और प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर रखेंगे।