भारत में 358 अमीरो की लिस्ट हुई जारी, इस लिस्ट में शाहरुख़ खान भी है शामिल लेकिन सबसे रईस महिला है ये ?

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में देश के 358 अरबपतियों में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का दबदबा बरकरार है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 105 अरब डॉलर आंकी गई है.इस साल भारत में ............

भारत में 358 अमीरो की लिस्ट हुई जारी, इस लिस्ट में शाहरुख़ खान भी है शामिल लेकिन सबसे रईस महिला है ये ?
publishesd by- JYOTI KANOJIYA


एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में देश के 358 अरबपतियों में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का दबदबा बरकरार है. मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 105 अरब डॉलर आंकी गई है.इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है.

68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ इंडिया रिच लिस्ट 2025 सूची में फिर से पहले स्थान पर काबिज हुए. वहीं, गौतम अडानी (63 वर्ष ) और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

आपको बता दे की पहली बार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59 वर्ष) पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए. उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई. पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (46 वर्ष) फिर से अरबपति बने हैं. कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) Zepto के सह-संस्थापक (5.9 अरब डॉलर) वैल्यू वाली कंपनी में सबसे युवा हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई और इनके साथी आदित पालीचा दूसरे युवा अरबपति हैं, जिन्होंने सूची में जगह बनाई.

इस बार इतिहास रचते हुए रोशनी नादर मल्होत्रा (44 वर्ष) ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है. 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी रहीं.

इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें 284 नए नाम हैं. सूची में शामिल लोगों ने औसतन हर दिन 1,991 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की. मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस सूची में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116). 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति हैं. सूची में 66 प्रतिशत लोग self-made हैं.