अयोध्या पहुंचे आप सांसद संजय सिंह,ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर जमकर साधा निशाना।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

अयोध्या पहुंचे आप सांसद संजय सिंह,ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर जमकर साधा निशाना।
REPORTED BY-AZAM KHAN PUBLISHED BY- JYOTI KANOJIYA

अयोध्या से जनमत न्यूज़ :- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

 यह पदयात्रा अयोध्या में समाप्त होगी, जिसमें सामाजिक अन्याय और भेदभाव जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। संजय सिंह ने हाल ही में बरेली में हुए बुलडोज़र एक्शन को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए किसी का घर तोड़ना गैरकानूनी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र का इस्तेमाल चुनिंदा समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उनका आरोप था कि विशेष रूप से मुसलमानों के घरों को टारगेट किया जा रहा है।

आप सांसद ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब दलित उत्पीड़न का गढ़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है और गरीब, दलित तथा अल्पसंख्यक वर्ग लगातार अन्याय का शिकार हो रहे हैं। और उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है,

लेकिन सरकार मौन है। यहां तक कि पीसीएस जे जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया, जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वही धार्मिक विवादों पर संजय सिंह ने कहा कि “आई लव मोहम्मद या आई लव महादेव को प्रतियोगिता का विषय नहीं बनाना चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीति समाज को बांटने का काम कर रही है।”इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।