Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: जानें कैसा रहेगा आज का दिन। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और व्यापार का हाल।

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में खास बदलाव हो रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, वहीं बुध और मंगल तुला राशि में हैं। चंद्रमा मकर राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन राशि में विद्यमान हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल—
मेष राशि
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति सामान्य। व्यापार लाभकारी। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है। प्रेम व संतान स्थिति सामान्य। उपाय: हरी वस्तु पास रखें और मां काली को प्रणाम करें।
कर्क राशि
जीवनसाथी संग अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी में उन्नति। स्वास्थ्य में सुधार। दिन शुभ रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित। प्रेम और संतान शुभ। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में विवाद संभव। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि
गृह कलह की आशंका। भूमि, भवन, वाहन खरीद का योग। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम व संतान शुभ। व्यापार लाभकारी। उपाय: मां काली की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
पराक्रम रंग लाएगा। रोज़गार और करियर में तरक्की। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि
आय में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम। प्रेम व संतान सुखद। व्यापार में बड़ा लाभ। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि
परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अत्यंत शुभ। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
खर्च अधिक होगा जिससे मन अशांत रह सकता है। सिर दर्द और आंखों में तकलीफ। प्रेम व संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
नए आय स्रोत मिलेंगे। पुराने स्रोत से भी धन लाभ। शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।