अयोध्या: पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का ऐलान, 2027 में फिर लड़ेंगे चुनाव; कहा-पार्टी के प्रति निष्ठावान हूं
उप्र के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रवि सिद्धिनाथन स्थित अपने आवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का खुला ऐलान किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रवि सिद्धिनाथन स्थित अपने आवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का खुला ऐलान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि 2017 में जनता से किए गए कुछ वादे अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर की 195 ग्राम पंचायतों के लोगों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान हूं।
शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, “जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।” पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी से गद्दारी नहीं की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी के बीच उनके चुनावी ऐलान से मिल्कीपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।



