घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय महिलाओं में पनपा आक्रोश, मशाल जुलुस निकाल कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने हिंदुओं की जाती और धर्म पूछ कर निर्मम हत्या करते हुए घाटी को हिंदुओं के खून से लाल कर दिया। घटना के बाद अब भारतीय नारी शक्ति महिलाओं में जगह जगह आक्रोश देखने को मिल रहा है।

घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय महिलाओं में पनपा आक्रोश, मशाल जुलुस निकाल कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत। पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने हिंदुओं की जाती और धर्म पूछ कर निर्मम हत्या करते हुए घाटी को हिंदुओं के खून से लाल कर दिया। घटना के बाद अब भारतीय नारी शक्ति महिलाओं में जगह जगह आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं एटा में सैकड़ो महिलाओं ने एकत्रित होकर हाथ में मशाल थाम कर हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। वही कायरता पूर्ण निहत्थे लोगों पर आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही केंद्र सरकार से आतंक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। महिलाओं संग पुरुषों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के अन्दर भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है।

आक्रोशित महिलाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुओं के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए। हाथ में मशाल थाम और तख्तियों पर श्रद्धांजलि स्लोगन लिख महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कायरता पूर्ण आतंकी घटना पर आक्रोश जताया है। आतंकियों घटना से देश भर के लोग आहत हैं लोगों के दिलों में गम है नाराजगी है और गुस्सा भी है हर कोई इस घटना का बदला चाहता है। सड़कों पर लोग अलग-अलग तरीके से घटना का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार की तरफ लोगों की निगाहें लगी हुई हैं कि आखिर इस घटना का जवाब भारत सरकार कैसे देगी। एटा में भी सड़कों पर महिलाएं हाथ में मशाल थाम कर प्रदर्शन करते नजर आई साथ ही उन्होंने घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।