बहराइच: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, तत्काल इस्तीफा व जेल भेजने की मांग
उप्र के बहराइच जनपद में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क पर उतरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क पर उतरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की।
कलक्ट्रेट DM ऑफिस के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठे और ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा लेते हुए जेल भेजे जाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की है, हमारे हक को दबाया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगे नहीं पूरे होने पर उग्र आंदोलन होगा। धर्मेंद्र प्रधान की तरह वोट चोरों का इस्तीफा लिया जाएगा।हम ज्ञानेश कुमार का स्टीफ लेकर ही रहेंगे। बहराइच शहर स्थित कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन हुआ।



