औरैया में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से दो युवतियों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर घायल
उप्र के औरैया जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में टैंकर की टक्कर से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में टैंकर की टक्कर से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के पास यह हादसा हुआ। दो बाइकों को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय छाया और 15 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय वर्षा गंभीर रूप से घायल है।
घायल वर्षा को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



