अलीगढ़: हार्डवेयर कारोबारी से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए दो नकाबपोश बदमाश

उप्र के अलीगढ़ जनपद की ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में घुसकर तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है।

अलीगढ़: हार्डवेयर कारोबारी से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए दो नकाबपोश बदमाश
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में घुसकर तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है।

वारदात के बाद दोनों नकाबपोश बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस के उच्च अधिकारी समेत इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस द्वारा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों से घटना की जानकारी करते हुए मामले की जांच में जुट गई, वही घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

लूट की घटना के संबंध में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सोमवार की देर शाम करीब 8:00 बजे ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र भुजपुरा अंतर्गत ठाकुर वाली गली से पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि  हार्डवेयर कारोबारी जाकिर के कारखाने में घुसकर दो अज्ञात लोग 10 लाख रुपए लेकर चले गए।

सूचना पर  एसएसपी नीरज कुमार जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल समेत फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाकिर मेटल के हार्डवेयर कारखाने में कारोबारी जाकिर करीब शाम 7:50 बजे अपनी पत्नी के साथ मार्केट गए थे,लूट की घटना के समय तीन कर्मचारी मौजूद थे, जो केश के रुपयों की गिनती कर रहे थे।

इस दौरान कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को गुटखा लेने के लिए बाहर भेजा गया। तभी महज कुछ मिनट के भीतर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के ऑफिस में पहुंचे और कर्मचारियों से तमंचे की नोक पर करीब 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक कर्मचारी के गुटखा लेने जाने और वापस लौटने के बीच करीब 5 मिनट के अंतराल में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया है।

वही पीड़ित से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं, जल्द ही वारदात का सफल खुलासा किया जाएगा।