अलीगढ़: युवक ने पड़ोसी किशोर के साथ घर में घुसकर किया कुकर्म, आरोपी को तलाश रही पुलिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद में 25 वर्षीय युवक द्वारा 14 वर्षीय पड़ोसी किशोर के साथ घर में घुसकर कुकर्म किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के गाँधी पार्क थाना इलाके के एक मोहल्ले की है।

अलीगढ़: युवक ने पड़ोसी किशोर के साथ घर में घुसकर किया कुकर्म, आरोपी को तलाश रही पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में 25 वर्षीय युवक द्वारा 14 वर्षीय पड़ोसी किशोर के साथ घर में घुसकर कुकर्म किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के गाँधी पार्क थाना इलाके के एक मोहल्ले की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गाजियाबाद से लौटे पीड़ित के माता-पिता ने आरोपी युवक को रंगे हाथ पकड़ा लेकिन आरोपी युवक पीड़ित परिजनों को धक्का मारकर फरार हो गया।

घर के भीतर पीड़ित किशोर हाथ-पैर बंधा और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ नग्नावस्था में मिला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर, पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।