अलीगढ़: मिलावटी खोवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 18 कुंतल खोवा किया गया नष्ट; एफआईआर दर्ज

उप्र के अलीगढ़ जनपद में खाद्य व फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने नगला भूरा में मिलावटी खोवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां सेलखड़ी पाउडर और रिफाइंड मिलाकर खोवा तैयार किया जा रहा था।

अलीगढ़: मिलावटी खोवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 18 कुंतल खोवा किया गया नष्ट; एफआईआर दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में खाद्य व फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने नगला भूरा में मिलावटी खोवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां सेलखड़ी पाउडर और रिफाइंड मिलाकर खोवा तैयार किया जा रहा था।

गंदे तरीके से फर्श पर डालकर खोवा तैयार किया जा रहा था। बेड के अंदर से नकली खोवा बनाने के पाउडर को पुलिस और FSDA की टीम ने बरामद किया।

मौके पर मिले करीब 18 कुंतल मिलावटी खोवा को FSDA की टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। अनहाइजीनिक तरीके से बनाए जा रहे खोवा को रक्षाबंधन के त्योहार पर मार्केट में सप्लाई दी जाने वाली थी।

मिलावटी खोवा से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। FSDA की टीम ने मिलावटी खोवा का कारोबार करने वाले अर्जुन यादव के खिलाफ थाना विजयगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया।

FSDA के अधिकारी सहायक आयुक्त II दीपक सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में यह कार्यवाही हुई है। अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के नगला भूरा में यह छापेमार करवाई हुई।