एटा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो बाइक सवार व अधेड़ को रौंदा, तीनों की मौत; कार चालक घायल
उप्र के एटा जनपद के सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार महिला-पुरुष सहित पैदल जा रहे अधेड़ को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हुई है। वही कार चालक घायल हुआ है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार महिला-पुरुष सहित पैदल जा रहे अधेड़ को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हुई है। वही कार चालक घायल हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लहूलुहान पड़े तीनो लोगों और घायलों को जलेसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों मृत घोषित कर दिया है। कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।
हादसे में बबलू शर्मा (32) पुत्र जागेश शर्मा निवासी एटा रोड टूंडला जनपद फिरोजाबाद, रचना (30) पत्नी निहाल सिंह निवासी सकरौली एटा, दिगम्बर (55) पुत्र नरसिंह निवासी नगला पार थाना रजाबली जनपद फिरोजाबाद को मृत घोषित किया है।
वहीं कार चालक सतेंद्र पुत्र करन सिंह नगला पार थाना रजावली का उपचार कर रेफर किया है। घटना के बाद आस पास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कर जलेसर से रजावली की तरफ जा रही थी। तभी पैदल जा रहे दिगंबर को बचाने के चक्कर में कर अनियंत्रित हुई और पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक सवारों को रौंद दिया।
हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया है। कार चालक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार चल रहा है। फिलहाल तीनों डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

Janmat News 
