पीलीभीत में वयोश्री योजना के तहत उपकरण वितरण शिविर आयोजित, 972 दिव्यांगों-वरिष्ठों को बांटे सहायक उपकरण

उप्र के पीलीभीत जनपद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एडिप और वयोश्री योजना के अंतर्गत जिले में दो स्थानों पर सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए गए।

पीलीभीत में वयोश्री योजना के तहत उपकरण वितरण शिविर आयोजित, 972 दिव्यांगों-वरिष्ठों को बांटे सहायक उपकरण
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एडिप और वयोश्री योजना के अंतर्गत जिले में दो स्थानों पर सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए गए। कुल 972 दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

पहला शिविर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में आयोजित हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 612 दिव्यांगों-वरिष्ठों को माला पहनाकर सहायक उपकरण वितरित किए।

बही दूसरी तरफ तहसील अमरिया के ब्लाक परिसर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी में उपकरणों का वितरण किया गया इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे