चंदौली में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

उप्र के चंदौली जनपद में हाईवे पर सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

चंदौली में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट  

चंदौली/जनमत न्यूज़। ​उप्र के चंदौली जनपद में हाईवे पर सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसीला के पास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर घायल है।

मृतकों के नाम रिंकू पासवान और तुलसी बताए जा रहे हैं। घायल युवक राधेमोहन की हालत गंभीर है और उसे  वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।