औरैया: शराब पीकर युवक ने अपने ही ऑटो में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुझाई; बड़ा हादसा टला
उप्र के औरैया जनपद में शराब पीकर एक युवक ने अपने ही ऑटो में आग लगा दी। मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में शराब पीकर एक युवक ने अपने ही ऑटो में आग लगा दी। मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना राम दत्त गांव में शराब पीकर आए युवक छोटू पांडेय ने अपने ही ऑटो में आग लगा दी।
जिससे ऑटो धू-धू कर जलने लगा। ऑटो में आग लगा देखने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। दरअसल, गांव मुड़ेना राम दत्त निवासी आशीष उर्फ छोटू पांडेय ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
मंगलवार की दोपहर को आशीष शराब पीकर आया और ऑटो को गांव के बाहर खड़ा करके उसमें आग लगा दी। आग की लपटे देख गांव के दौड़े उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक ऑटो जल गया था। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


