औरैया: बजट 2026 को लेकर दिबियापुर विधानसभा में भाजपा की चौपाल, जनहित योजनाओं की दी जानकारी

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा औरैया जनपद के विधानसभा 203 दिबियापुर क्षेत्र में महारानी अवंतीबाई पुस्तकालय,सेहुद में बजट विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया।

औरैया: बजट 2026 को लेकर दिबियापुर विधानसभा में भाजपा की चौपाल, जनहित योजनाओं की दी जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा औरैया जनपद के विधानसभा 203 दिबियापुर क्षेत्र में महारानी अवंतीबाई पुस्तकालय,सेहुद में बजट विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य केंद्र सरकार के बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक आदरणीय लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश को आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और सामाजिक समावेशन की दिशा में आगे ले जाने वाला है। उन्होंने बताया कि बजट में किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग के हितों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

चौपाल में जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, कार्यक्रम संयोजक रामकुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा,

जिला मंत्री इंद्रपाल पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। चौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों ने बजट से जुड़े अपने सुझाव एवं प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान वक्ताओं द्वारा किया गया।कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।