रायबरेली: बछरावां में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; बुजुर्ग गंभीर घायल

उप्र के रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल खेड़ा मजरे राघौपुर में भैंस बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

रायबरेली: बछरावां में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; बुजुर्ग गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल खेड़ा मजरे राघौपुर में भैंस बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वादीगढ़ निवासी सौरभ यादव पुत्र देशराज यादव अपने दरवाजे पर भैंस बांध रहा था। इसी दौरान सूरज यादव पुत्र अज्ञात अपनी बुलेट मोटरसाइकिल बार-बार मौके पर लाकर विवाद करने लगा। कुछ ही देर में सूरज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सौरभ यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर सौरभ के दादा शत्रोहन यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोप है कि आलोक पुत्र रामसुख, राहुल पुत्र रामसुख, सूरज यादव और रामसुख यादव ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले सीएचसी बछरावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।