बांदा में हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद
जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट —
बांदा/जनमत न्यूज। जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।
थाना गिरवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को ग्राम प्रीतमपुर निवासी राजेश पुत्र शिवबदन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गिरवां में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।
पुलिस ने 27 फरवरी 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम प्रीतमपुर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नवल किशोर पुत्र जगदेव, छोटेलाल पुत्र रामबहोरी, रामसेवक पुत्र नवलकिशोर तथा दिनेश पुत्र नवलकिशोर निवासी ग्राम प्रीतमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा शामिल हैं।
मुअसं- 71/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 74, 117(2), 109 बीएनएस थाना गिरवां जनपद बांदा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक केशरी सिंह, कांस्टेबल प्रहलाद, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह एवं महिला कांस्टेबल दीप्ती चतुर्वेदी शामिल रहीं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




