चंदौली: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए फेरे, पहले पति की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह

उप्र के चंदौली जनपद की सकलडीहा तहसील परिसर में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग सात फेरे लिए जाने की खबर सामने आ रही है।

चंदौली: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए फेरे, पहले पति की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद की सकलडीहा तहसील परिसर में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग सात फेरे लिए जाने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले पति की मौजूदगी में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। प्यार का ऐसा चढ़ा खुमार की बच्चों को छोड़कर लगभग आधी उम्र के प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाई।

विवाह के दौरान तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी। पति ने पत्नी पर दो वर्षों से अवैध प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया। महिला ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेमी ने ट्रेन यात्रा के दौरान मुलाकात के बाद प्रेम संबंध बनने का दावा किया है। पूरे घटनाक्रम की चर्चा दिनभर क्षेत्र में होती रही। प्रेमिका सकलडीहा क्षेत्र की निवासिनी है।