बांदा: महिला ने मासूम बच्चे को नदी मे फेंककर खुद की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों ने बचाया

उप्र के बांदा जनपद में परिवारिक कलह से दुःखी महिला द्वारा अपने मासूम बच्चे को नदी मे फेंककर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।

बांदा: महिला ने मासूम बच्चे को नदी मे फेंककर खुद की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों ने बचाया
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में परिवारिक कलह से दुःखी महिला द्वारा अपने मासूम बच्चे को नदी मे फेंककर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।

राहगीरों ने तत्परता से महिला को बचा लिया जबकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन फानन मे स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को बच्चे की खोज में लगाया है।

जानकारी के अनुसार बांदा के थाना बबेरू क्षेत्र अंतर्गत एक पैंतीस वर्षीय महिला ने मासूम बच्चे को नदी मे फेंककर स्वयं आत्महत्या करने की कोशिश की है। अवसादग्रस्त उक्त महिला परिवारिक विवाद से दुःखी थी।

मौके पर सड़क से जा रहे राहगीरों ने महिला को बचा लिया है। वहीं थाना पुलिस टीम एवं सीओ बबेरू श्री सौरभ सिंह द्वारा स्थानीय गोताखोर के द्वारा नदी मे फेंके बच्चे की तलाश की जा रही है। मदद हेतु एसडीआरएफ की टीम भी आ गई है।