शाहजहांपुर: भूसे की भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; बेटा गंभीर घायल
उप्र के शाहजहांपुर जनपद में भूसे से लदी पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में भूसे से लदी पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना जनपद के अल्लाहगंज की है, जहां सुबह 4:00 बजे के लगभग अल्लाहगंज जलालाबाद हाईवे रोड पर मोटरसाइकिल से आ रहे संतोष शर्मा उनकी पत्नी किरण शर्मा व साथ में बैठे शोभित शर्मा को तेज गति आ रही भूसा भरी पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पर बैठी किरण की मौके पर ही मौत हो गई।
संतोष व बेटे शोभित की हालत गंभीर को देखते हुए वहां पुलिस की सहायता से लोहिया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष की भी मृत्यु हो गई।।
डाक्टरों द्वारा उनके बेटे शोभित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर किरण को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा दिया एवं संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए फर्रुखाबाद भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह लोग अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए ब्लाक मदनापुर के त्रिलोकपुर गांव जा रहे थे। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। त्रिलोकपुर में परिजनों का घर में रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


