कौशाम्बी पुलिस ने बरामद किए चोरी हुए 121 मोबाइल, वास्तविक स्वामियों को सौंपे
उप्र की कौशाम्बी पुलिस ने खोए, चोरी और स्नैच हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र की कौशाम्बी पुलिस ने खोए, चोरी और स्नैच हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
इस अभियान में सबसे अधिक 20 मोबाइल मंझनपुर थाना, 19 मोबाइल सराय अकिल और 18 मोबाइल पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
तस्वीरें कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता की हैं, जहां जिले के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई में सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
तकनीकी विश्लेषण और लगातार ट्रैकिंग के बाद बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। पुलिस का कहना है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल ट्रैक कर बरामद करने में काफी मदद मिलती है।
CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर 121 मोबाइल बरामद किए गए हैं। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कौशाम्बी पुलिस ने तकनीक और सर्विलांस की मदद से 121 मोबाइल बरामद कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।


