औरैया: पुल निर्माण में भारी लापरवाही, बेहद धीमी प्रगति पर डीएम ने दिए जुर्माना लगाने के आदेश

औरैया जनपद के शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर बन रहे पुल में भारी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। इस लापरवाही पर डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सख्त एक्शन लिया है।

औरैया: पुल निर्माण में भारी लापरवाही, बेहद धीमी प्रगति पर डीएम ने दिए जुर्माना लगाने के आदेश
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर बन रहे पुल में भारी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। इस लापरवाही पर डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सख्त एक्शन लिया है।

डीएम ने लक्ष्य से बेहद धीमी प्रगति मिलने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के सीधे आदेश दिए हैं। पुल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस सम्बन्ध में एचबीटीआई से तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को हर महीने औचक निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट देने की सख्त हिदायत डीएम ने दी है।

चौंकाने वाला खुलासा यह है कि अब तक सिर्फ 4 पोल तैयार हैं जबकि 12 पोल का काम अभी भी अधूरा है। रिवाइज्ड प्लान के अनुसार मार्च तक पुल पूरा होना था, लेकिन काम की रफ्तार बेहद सुस्त है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब और देरी हुई तो शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई होगी और जिम्मेदारों पर गाज गिरेगी।