बुलंदशहर पुलिस ने गुम हुए 122 मोबाइल किए बरामद, खिल उठे लोगों के चेहरे
उप्र की बुलंदशहर पुलिस ने गुम हुए 122 मोबाइल बरामद करके उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र की बुलंदशहर पुलिस ने गुम हुए 122 मोबाइल बरामद करके उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई।
बुलंदशहर पुलिस की सर्विलांस टीम ने मार्च माह में गुम हुए 122 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए मोबाइलों में तीन आईफोन मोबाइल बताए जा रहे हैं जो काफी महंगे होते हैं।
बरामद मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। बुलंदशहर सर्विलांस टीम ने फोन अलग-अलग राज्यों से भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मोबाइल उपभोक्ताओं को जब मोबाइल वापस किए तो उनके चेहरे पर खुशी साफ़ नजर आ रही थी।

Janmat News 
