प्रतापगढ़: कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर बोला हमला
उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे प्रतापगढ़ पहुंचे। मनोज पांडे वृक्षारोपण महायज्ञ के ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे प्रतापगढ़ पहुंचे। मनोज पांडे वृक्षारोपण महायज्ञ के ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नकली हिंदुओं, नकली सनातनियों ने रामभक्तो को गोलियों से भूना। विपक्षियों ने सरयू मां के पानी को रामभक्तो के खून से लाल किया।
कार्यक्रम में MLA राजेंद्र मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व DM अभिषेक पांडे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम रानीगंज शिवगढ़ ब्लाक के तौकलपुर गांव में संपन्न हुआ।


