औरैया: पुलिस की तत्परता ने बचाई कई लोगों की जान, गड्ढे में गिरी कार से निकाला बाहर
आमतौर पर पुलिस को लेकर लोगों में गलत धारणा रही है लेकिन इस मिथक को उप्र के औरैया जनपद की पुलिस ने गलत साबित किया है। एक बार फ़िर औरैया पुलिस की दरियादिली सामने आई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। आमतौर पर पुलिस को लेकर लोगों में गलत धारणा रही है लेकिन इस मिथक को उप्र के औरैया जनपद की पुलिस ने गलत साबित किया है। एक बार फ़िर औरैया पुलिस की दरियादिली सामने आई है।
पुलिस ने अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार के भीतर से लोगों को सही सलामत निकालकर कर्तव्यपरायणता व मानवता की मिसाल कायम की है। गड्ढे में गिरी कार के भीतर से छोटे बच्चों समेत महिला को सकुशल बाहर निकाला गया है।
एसपी आवास के मीडिया सेल में तैनात पुलिस कर्मी विष्णु ने ड्यूटी जाते वक्त आसपास के लोगों को एकत्र कर उनकी मदद से लोगों की जान बचाई। पुलिसकर्मी की चहुँओर प्रशंसा हो रही है।


