फतेहपुर: थाने में किन्नरों का हंगामा, एक गुट ने दूसरे पर लगाया आरोप; जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर जनपद से एक हंगामे वाली खबर सामने आ रही है. यहां के गाजीपुर थाना क्षेत्र में किन्नरों ने थाने में हंगामा किया है। किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर गंभीर आरोप लगाया है।

फतेहपुर: थाने में किन्नरों का हंगामा, एक गुट ने दूसरे पर लगाया आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट  

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से एक हंगामे वाली खबर सामने आ रही है. यहां के गाजीपुर थाना क्षेत्र में किन्नरों ने थाने में हंगामा किया है। किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर गंभीर आरोप लगाया है।

किन्नरों ने एक दूसरे पर मकान पर कब्जा करने का प्रयास, अवैध वसूली,जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है और पुलिस से किन्नर इकबाल बाई पर कार्रवाई की मांग की है। किन्नरों ने मामले में सीएम योगी से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।