अयोध्या में आधार के लिए नहीं पडेगा भटकना, सेवा केंद्र पर मुफ्त नामांकन व अपडेट की सुविधा शुरू
उप्र के अयोध्या जनपद के राम पथ रोड के सविल लाइन स्थित बीएसएनएल कार्यालय के प्रांगण मे सरकार ने जनता की सुविधा के लिए आधार सेवा केंद्र का किया शुभारंभ। अब रामनगरी की जनता को आधार के लिए कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के राम पथ रोड के सविल लाइन स्थित बीएसएनएल कार्यालय के प्रांगण मे सरकार ने जनता की सुविधा के लिए आधार सेवा केंद्र का किया शुभारंभ। अब रामनगरी की जनता को आधार के लिए कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं।
आधार से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे सरकार ने कर दिया है और किसी की कोई भी समस्या हो आधार से संबंधित उसका तुरंत समाधान 10 मिनट के अंदर किया जायेगा।
वही आधार सेवा केंद्र के मैनेजर आलोक तिवारी ने बताया कि आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं शहर में स्थापित आधार सेवा केंद्र पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
यह केंद्र BSNL ऑफिस , अवंतिका रेस्टोरेंट के बगल , रामपथ रोड अयोध्या में संचालित किया जा रहा है, जहां निर्धारित सरकारी शुल्क पर कार्य किए जाएंगे। केंद्र पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है।
इसके अलावा 5 वर्ष एवं 15 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त किया जा रहा है। अन्य सेवाओं में डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता) के लिए मात्र 75 शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस) के लिए 125 शुल्क लिया जाएगा।
वहीं, आधार कार्ड की प्रिंट प्रति ए4 शीट पर केवल 40 में उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र पर दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, शिशुओं एवं बच्चों को नामांकन या अपडेट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी ।

Janmat News 
