राम नगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, भव्य पंडालों और शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर
दुर्गा पूजा समितियों ने शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में भक्त इसमें शामिल होंगे। अयोध्या का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
अयोध्या/जनमत न्यूज। राम नगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है और माता रानी के पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं। भक्त बड़ी संख्या में पंडालों में पहुंचकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।
महा अष्टमी के अवसर पर जगह-जगह जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवकाली क्षेत्र की अश्वनीपुरम कॉलोनी में श्री श्री मां आदि शक्ति दुर्गा पूजा समिति, देवकाली नील गोदाम जय मां दुर्गा पूजा समिति, अंगूरी बाग कॉलोनी की जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति और श्री श्री अश्वनीपुरम दुर्गा पूजा समिति ने जगत के नाथ श्री जगन्नाथ जी महाराज के दरबार की थीम पर भव्य आयोजन किया है। वहीं, गुदड़ी बाजार के लोहा बाजार में मां सरयू दुर्गा पूजा समिति द्वारा कोलकाता के छतरी मॉडल से आकर्षक सजावट की गई है।
समितियों के अध्यक्षों ने महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नवमी पर भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दशमी के दिन मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से निकलेगी और गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पर विसर्जन होगा।
दुर्गा पूजा समितियों ने शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में भक्त इसमें शामिल होंगे। अयोध्या का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

Janmat News 
