औरैया: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, ₹50 हजार का है इनामिया

उप्र के औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

औरैया: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, ₹50 हजार का है इनामिया
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट 

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के थाना दिबियापुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार के इनामिया अभियुक्त रोहित गिहार को एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर ने गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी 26 अगस्त 2026 को कानपुर नगर के किदवई नगर स्थित गौशाला चौराहा से की गई। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

थाना दिबियापुर में दर्ज मु.अ.सं. -125/2026, धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट में रोहित गिहार वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

किदवई नगर से एसटीएफ ने दबोचा

एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर को वांछित अभियुक्त के संबंध में जानकारी मिलने के बाद टीम ने उसकी तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान 26 अगस्त को करीब दोपहर 3:30 बजे गौशाला चौराहा, किदवई नगर, कानपुर नगर से रोहित गिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दिबियापुर का रहने वाला है अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित गिहार पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू गिहार, निवासी गिहार बस्ती, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कई मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रोहित गिहार के विरुद्ध थाना दिबियापुर में वर्ष 2021, 2024 और 2025 के दौरान चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

उसके आपराधिक इतिहास में मु.अ.सं. 20/25, मु.अ.सं. 26/25, मु.अ.सं. 791/24, मु.अ.सं. 354/21 और मु.अ.सं. 355/21 शामिल हैं। इन मुकदमों में बीएनएस तथा पूर्व में लागू भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।

एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर की कार्रवाई

इस गिरफ्तारी में एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वांछित एवं इनामिया अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।