लखीमपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बम बम भोले के जयकारे गूंज उठा शहर
लखीमपुर खीरी जनपद में महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले की सुप्रसिद्ध छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के ऐतिहासिक मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले की सुप्रसिद्ध छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के ऐतिहासिक मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिर में जलाभिषेक करने दूर-दूर से शिव भक्त आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए लखीमपुर खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने खुद सड़कों पर उतर कर जायजा लेते हुए अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की। पुलिस ने सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों की भी व्यवस्था की है।
जिले में जगह जगह लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे प्रसाद के लिए पंडाल लगाकर सेवाकार्य किया गया। महाशिवरात्रि बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे।


