अयोध्या: सीता निवास में श्री सीतारामजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, 9 जुलाई को गुरुपूजन
उप्र के अयोध्या धाम के प्रमोदवन जानकीघाट स्थित श्री सीता माता मंदिर (सीता निवास) में 04 जुलाई से 09 जुलाई तक श्री सीतारामजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम के प्रमोदवन जानकीघाट स्थित श्री सीता माता मंदिर (सीता निवास) में 04 जुलाई से 09 जुलाई तक श्री सीतारामजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस छह दिवसीय धार्मिक महोत्सव में गुरु पूजन और वृहद भंडारे का भी आयोजन होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 04 जुलाई 2026 को कलश यात्रा के द्वारा किया गया।इसके बाद 9 जुलाई को गुरुपूजन एवं विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। यह पूरा आयोजन श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहा है।
साकेतवासी श्री श्री 108 श्री त्रिवेणी दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य, पीठाधीश्वर पूज्य महंत अवनीश दास जी महाराज के सानिध्य किया जा रहा। इस महोत्सव में देश भर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
वही श्री सीता माता मंदिर के महंत अवनीश दास ने बताया कि अयोध्या में 'सीता निवास जानकी घाट' स्थित सीता माता मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद भगवान श्री सीताराम जी और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4 जुलाई से 9 जुलाई तक एक दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
4 जुलाई से 9 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अन्नादिवास, जलादिवास और शय्यादिवास जैसे विभिन्न विधान संपन्न किए जाएंगे। 7 जुलाई को नगर भ्रमण का कार्यक्रम है। 8 जुलाई को रामार्चा का आयोजन किया जाएगा।
9 जुलाई को अयोध्या के सभी गणमान्य संतों के लिए एक भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम,स्थानीय विधायक, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तिय सम्मलित होंगे है।


