मिर्जापुर: अंजनी नंदन पांडेय को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए अधिवक्ता बंधु, अर्पित की श्रद्धांजलि
उप्र के मिर्जापुर के कचहरी परिसर में अधिवक्ता व जिला पंचायत सदस्य रहे अंजनी नंदन पांडेय का तीसरा परीनिर्वाण दिवस मनाया गया और उनके बड़े छोटे रहे अधिवक्ता बंधुओ ने उनको नमन किया
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर के कचहरी परिसर में अधिवक्ता व जिला पंचायत सदस्य रहे अंजनी नंदन पांडेय का तीसरा परीनिर्वाण दिवस मनाया गया और उनके बड़े छोटे रहे अधिवक्ता बंधुओ ने उनको नमन किया और उनके चित्र पर दीपक जलाया माल्यार्पण किया फूल अर्पित किया और लोगों ने भाव भिनी श्रद्धांजलि भी अर्पण की।
कई अधिवक्ता बंधुओ के तो आंखें उनको याद कर नम हो गई और कहा की अंजनी नंदन पांडेय आज हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें व उनका हंसमुख चेहरा हमेशा हम लोगों के बीच है और रहेगा उनके जैसा छोटे भाई खोना हमारे लिए अपूर्ण क्षति है।
आज हम उनके तीसरी पुण्यतिथि पर भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें उनकी आत्मा को शांति दें उनके परिवार को सुख समृद्धि से भरे रहे यही मंगल कामना हम लोगों की उनके प्रति है और रहेगी।
इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह उर्फ दादा एडवोकेट, सुनील कुमार पांडेय नोटरी, राजेश दुबे, कौशल कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, रतन कुमार मिश्रा एडवोकेट, अभय राज सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे एडवोकेट, चंद्रप्रकाश दुबे उर्फ विराट एडवोकेट, रोहित दुबे, अंकित दीक्षित व अधिवक्तागण मौजूद रहे।



