वाराणसी: छात्र की हत्या के बाद मुंडन कराकर जताया विरोध, प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
उप्र के वाराणसी जनपद के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल बढ़ गया है। इसी क्रम में आज छात्रों ने मुंडन कराकर अनोखा विरोध जताया।
वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल बढ़ गया है। इसी क्रम में आज छात्रों ने मुंडन कराकर अनोखा विरोध जताया।
विरोध करने वाले छात्रों ने प्राचार्य पर लापरवाही और शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। छात्रों की मांग है कि प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें पदमुक्त किया जाए।


