अयोध्या: CRPF जवान शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण, आईजी CRPF रहे मौजूद
उप्र के अयोध्या जनपद के रानोपाली स्थित आवास पर शहीद सीआरपीएफ जवान राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के रानोपाली स्थित आवास पर शहीद सीआरपीएफ जवान राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शहीद राजकुमार यादव 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शुक्रवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ जवानों व स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर शहीद को नमन किया गया।
आईजी अनिल कुमार ने कहा, “यह क्षण बेहद भावुक है। शहीद राजकुमार यादव का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान शहीद की पत्नी ज्ञानमती भावुक नजर आईं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Janmat News 
