गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक किशोर की दर्दनाक मौत

ग्रामीणों की तत्परता और गोताखोरों की मदद से तीन बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई।

गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक किशोर की दर्दनाक मौत
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर /जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर में गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टंडवापर गांव के पास गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों की तत्परता और गोताखोरों की मदद से तीन बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे नदी में स्नान करने गए थे, तभी अचानक तेज बहाव और गहराई की वजह से हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।