अयोध्या: सरकारी राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया का ग्राम वासियों ने किया विरोध, गुप्त मतदान की मांग
उप्र के अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील के तारुन विकासखंड के परसावां महौला में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर मतदान का विरोध करते हुए पर्ची से गुप्त मतदान की मांग की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील के तारुन विकासखंड के परसावां महौला में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर मतदान का विरोध करते हुए पर्ची से गुप्त मतदान की मांग की।
हंगामे के चलते चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। ग्राम वासियों ने आरोप लगाया कि 19 समूह सेवक संघ में केवल दो समूह को वरीयता दी जा रही है जबकि 16 सक्रिय है उसके बाद भी इनको वरीयता नहीं मिलता रही है।
ग्राम वासियों ने मांग की है कि सभी समूह सेवक संघ को वरीयता दी जाए ताकि सभी लोग चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें और निष्पक्ष चुनाव हो सके। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन के निर्देशानुसार पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने का आश्वासन देते हुए अगले सप्ताह दोबारा चुनावी प्रक्रिया कराने की बात कही।


