आईजीआरएस निस्तारण में अयोध्या प्रदेश में प्रथम

लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने जनपद के नोडल अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

आईजीआरएस निस्तारण में अयोध्या प्रदेश में प्रथम
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —

अयोध्या/जनमत न्यूज। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद अयोध्या ने जनवरी की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने जनपद के नोडल अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

जारी प्रशस्ति-पत्र में एडीजी ने कहा कि बलवंत चौधरी ने अन्य दायित्वों के साथ आईजीआरएस प्रकरणों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। इस सफलता से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।