बुलंदशहर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईदुल-अज़हा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जनपद बुलंदशहर में कुल 155 ईदगाहों एवं 590 मस्जिदों में ईदुल-अज़हा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

बुलंदशहर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईदुल-अज़हा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। देशभर के साथ जनपद बुलंदशहर में भी ईदुल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुर्जा ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी।

जनपद बुलंदशहर में कुल 155 ईदगाहों एवं 590 मस्जिदों में ईदुल-अज़हा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीएम, एसपी देहात, एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स एवं पीएसी की तैनाती की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पूरे जिले में ईदुल-अज़हा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।