बहराइच: दुर्गा प्रतिमा खण्डित होने से ग्रामीणों में आक्रोश, नाराज भाजपा विधायक ने की कार्यवाही की माँग
उप्र के बहराइच जिले के महसी में शरारती तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और माहौल खराब किया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के कटकुइयाँ गाँव मे स्थित सार्वजनिक समय माता मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को शरारती तत्वों के द्वारा खण्डित कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जिले के महसी में शरारती तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और माहौल खराब किया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के कटकुइयाँ गाँव मे स्थित सार्वजनिक समय माता मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को शरारती तत्वों के द्वारा खण्डित कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
मूर्ति खण्डित होने की सूचना गाँव मे फैलते ही भीड़ एकत्र होकर कार्यवाही की माँग करने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा दुर्गा प्रतिमा को खण्डित करने का प्रयास किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोगों ने थाना अध्यक्ष को तहरीर दी है।
इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे इलाकाई भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुलिस प्रसासन पर बड़ा आरोप लगाया है भाजपा विधायक ने कहा कि इस घटना की सूचना प्रदेश स्तर के सभी अधिकारियों को दी गयी है।
भाषा विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहां की स्थानीय पुलिस प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में है यही वजह है की कार्रवाई में शिथिलता बरती जा रही है।


