बाँदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, जिला व पुलिस प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की ब्रीफिंग
उप्र के बाँदा जनपद में आज 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने तैयारियो की ब्रीफिंग की है।
बाँदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट
बाँदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बाँदा जनपद में आज 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने तैयारियो की ब्रीफिंग की है।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। CM के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने एक साथ ब्रीफिंग की।
सुरक्षा व्यवस्था, रोड मैपिंग, यातायात व्यवस्था पर पुलिस के अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीएम जनपद में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे जनपद में व्यवस्था चाक चौबंद है।


